वैधानिक चेतावनी : यह वेबसाइट किसी भी प्रकार से रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के साथ संबद्ध नहीं है, रेलवे भर्ती बोर्ड एवं भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए www.rrcb.gov.in पर विजिट करें |

(Paper) RRB लोको पायलट (RRB ALP) : Exam Paper & Answer Key Held on 13-Aug-2018 Shift-2 (General Science)

(Paper) RRB लोको पायलट (RRB ALP) : Exam Paper & Answer Key Held on 13-Aug-2018 Shift-2
(General Science)

Q1. जब एक बंदूक से गोली चलाई जाती है, तो बंदूक पीछे की ओर धकेलती है | यह उदाहरण न्यूटन के कौन से नियम को दर्शाता है?

a. गति का पहला नियम
b. गति का पहला और दूसरा नियम
c. गति का तीसरा नियम
d. गति का दूसरा नियम

Q2. चार तत्वों की परमाणु संख्याएँ: F(9), P(15), CI(17), Ar(18) हैं | निम्न में से किन दो तत्वों रासायनिक गुण समान होंगे?

a. F और CI
b. F और P
c. F और Ar
d. CI और P

Q3. पौधों में _____ हार्मोन के संचार के कारण वे प्रकाश की ओर झुक जाते हैं|

a. अब्स्सिसिक अम्ल
b. ऑक्सिन
c. सायटोकाइनिन
d. गिब्रेलिन

Q4. विद्युत प्रवाह को मापने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा यंत्र प्रयोग किया जाता है ?

a. रियोस्टैट
b. एम्मीटर
c. वोल्टमीटर
d. गैल्वेनोमीटर

Q5. किसी वस्तु के ऊंचाई से गिरने पर इसकी स्थितिज ओर गतिज उर्जा का क्या होता है ?

a. इसकी स्थितिज या गतिज उर्जा में कोई परिवर्तन नही होता है |
b. इसकी स्थितिज उर्जा कम हो जाती है |
c. इसकी स्थितिज और गतिज उर्जा कम हो जाती है |
d. इसकी स्थितिज उर्जा बढ़ जाती है, जबकि गतिज उर्जा घट जाती है |

Q6. एक आपतित किरण एक समतल दर्पण के साथ 20 डिग्री का कोण बनाते हुए आपतित होती है| आपतित और परावर्तित किरणों के बिच का कोण _____ है|

a. 140°
b. 50°
c. 20°
d. 40°

Q7. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है ?

a. पदार्थ के कण बहुत छोटे होते हैं |
b. पदार्थ के कणों के बिच में रिक्त स्थान हैं |
c. पदार्थों के कण एक दुसरे को आकर्षित करते हैं |
d. पदार्थों के कण स्थिर अवस्था में होते है

Q8. नाइट्रोजन परमाणु में उपस्थित न्यूट्रॉनों कि संख्या कितनी है?

a. 7
b. 14
c. 5
d. 11

Q9. निम्न में से कौन सा रेडियोधर्मी तत्व नहीं हैं ?

a. टाइटेनियम
b. प्लूटोनियम
c. थोरियम
d. यूरेनियम

Q10. चंद्रमा की सतह पर एक लड़के का भार 300 N है| पृथ्वी कि सतह पर उसी लड़के का भार होगा :

a. 50 N
b. 5 N
c. 1800 N
d. 300 N

Study Kit for RRB ALP (Loco Pilot) Exam

रेलवे भर्ती बोर्ड लोको पायलट परीक्षा (Stage-1) अध्ययन सामग्री

Q11. शुष्क लिटमस पेपर पर शुष्क HCI गैस कि क्या क्रिया होती है ?

a. नीला लिटमस पेपर सफ़ेद रंग में परिवर्तित हो जाता है |
b. नीला या लाल लिटमस पेपर अपना अपना रंग नहीं बदलता है |
c. नीला लिटमस पेपर लाल रंग में परिवर्तित हो जाता है |
d. लाल लिटमस पेपर नील में परिवर्तित हो जाता है |

Q12. निम्नलिखित जानवरों में से कौन सा सरीसृप वर्ग से सम्बंधित नहीं है ?

a. कछुआ
b. साँप
c. मेढक
d. मगरमच्छ

Q13. युग्मक संलयन को किसके रूप में परिभाषित किया गया है ?

a. अंडे के साथ शुक्राणुओं में से एक का संलयन
b. एक शुक्राणु के विखंडन
c. एक अंडे के विखंडन
d. सह्कोशिका के साथ शुक्राणुओं में से एक का संलयन

Q14. निम्नलिखित में से कौन सी धातु सबसे अधिक अभिक्रियाशील है:

a. Ca
b. Ni
c. Pb
d. Al

Q15. कॉपर सल्फेट का जलीय विलयन :

a. लिटमस को प्रभावित नहीं करता है
b. लाल लिटमस को नीले रंग में परिवर्तित करता है
c. लाल और नीले दोनों लिटमस को प्रभावित करता है
d. नीले लिटमस को लाल रंग में परिवर्तित करता है

Q16. यदि किसी वास्तु का वेग इसके प्रारम्भिक वेग से दुगना हो जाता है तो, इसकी गतिज उर्जा इसकी प्रारंभिक गतिज उर्जा का n गुना हो जाती है | n का मान कितना है ?

a. 4
b. 6
c. 1/2
d. 3

Q17. निम्नलिखित को एक उचित अनुक्रम में व्यवस्थित करें |

A. उत्परिवर्तन
B. जन्नात्मक विलगन
C. प्राकृतिक चयन
D. विकास

a. A, B, C, D
b. A, C, D, B
c. D, C, B, A
d. C, B, A, D

Q18. निम्न में से कौन सी धातु सबसे अधिक आघातवर्धनीय है ?

a. Zn
b. Ag
c. Al
d. Na

Q19. एक ध्वनि तरंग की आवृत्ति 4 किलोहर्ट्ज है और तरंग दैध्र्य 40 सेंटीमीटर है | तो ध्वनि तरंग द्वारा 3.2 किलोमीटर की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा:

a. 1.0 सैकंड
b. 2.0 सैकंड
c. 4.0 सैकंड
d. 0.5 सैकंड

Q20. गुंथे हुए आटे में चीनी और आटे का अनुपात 2:7 है | इस गुंथे हुए आटे के 9 किलोग्राम में जॉन ने कुछ और चीनी मिलाकर अनुपात को 2:5 बना दिया | जॉन ने बाद में कितनी चीनी मिलाई ?

a. 1 किलोग्राम
b. 800 ग्राम
c. 1.2 किलोग्राम
d. 750 ग्राम

Study Kit for RRB ALP (Loco Pilot) Exam

रेलवे भर्ती बोर्ड लोको पायलट परीक्षा (Stage-1) अध्ययन सामग्री

NEW! RRB LOCO PILOT (ALP) Exam Online Tests Series

<< Go Back to Main Page

उत्तर
1. (c) 2. (a) 3. (b) 4. (b) 5. (b) 6. (a) 7. (d) 8. (a) 9. (a) 10. (c)
11. (b) 12. (c) 13. (a) 14. (a) 15. (d) 16. (a) 17. (a) 18. (d) 19. (b) 20. (b)

IMPORTANT: RRB EXAM PORTAL is NOT associated with Railway Recruitment Board(RRB) or Indian Railways, For RRB official website visit - www.rrcb.gov.in